फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: उत्तर प्रदेश में मिले कप्पा वेरिएंट के दो मामले, जीनोम सीक्वेंसिंग में हुई पुष्टि

Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना वायरस के नए कप्पा वेरिएंट के उत्तर प्रदेश में दो मामलों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद जारी हुए इस बयान में कहा गया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ दिनों में 109 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई थी। इनमें से 107 नमूनों में कोविड-19 का डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया। वहीं, दो नमूनों में कप्पा वेरिएंट की पुष्टि हुई।  

विज्ञापन


बयान में कहा गया, 'दोनों ही वेरिएंट उत्तर प्रदेश के लिए नए नहीं हैं। राज्य में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा बढ़ाई जा रही है।' बता दें कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.04 फीसदी है। 

वहीं, इससे पहले कोरोना वायरस के कप्पा वेरिएंट को लेकर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा था कि राज्य में इस वेरिएंट के मामले पाए गए हैं। उन्होंने कहा , 'चिंता करने की कोई वजह नहीं है। यह कोरोना वायरस का एक वेरिएंट है और इसका इलाज संभव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि ये वेरिएंट राज्य के किन जिलों में मिले हैं, उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि इससे लोगों के बीच भय पैदा होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें