अंबेडकरनगर जनपद की पुलिस की मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। बसखारी में जहां बदमाशों की टॉप टेन सूची में शामिल पशु तस्कर वली उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महरुआ में छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ लिया गया। इन दोनों के पैर में गोली लगी है।