फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास था हाईकोर्ट का स्टे

Tue, 15 Sep 2020 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में नाका के खुर्शेदबाग में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बरेली शाहाबाद के कुल्हाड़ा पीर मोहल्ला निवासी कैफी अली व उसके साथी कामरान को गिरफ्तार कर लिया। कैफी और कामरान पर गैंगस्टर लगाया गया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि थाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार दोनों ने हत्या के आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन की गुजरात भागने में मदद की थी। दोनों को जेल भेजा गया था, लेकिन बीते वर्ष वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

उधर, कैफी के पास हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे होने के चलते उसे कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर थाना से ही छोड़ दिया गया। कामरान को जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि 18 अक्तूबर 2019 को कमलेश की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से राजधानी की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। जगह-जगह हिंदूवादी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन


हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस के साथ ही एसटीएफ व एटीएस को लगाया गया था। छानबीन में पता चला कि कमलेश के धर्म विशेष विरोधी बयान के चलते उनकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें