फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी की कार पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कारोबारी की कार पर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पीजीआई पुलिस ने शनिवार को बाबूखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने पकड़े गए एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाबूखेड़ा निवासी गौतम रावत और शिवा रावत है। आरोपी अंकित रावत की तलाश की जा रही है। 25 अक्तूबर को वृंदावन सेक्टर-18 स्थित कहलोन एंपोरियम अपार्टमेंट निवासी कारोबारी अनवारूल हक ने केस दर्ज कराया था। जांच में पुलिस को गौतम के घटना में शामिल होने की बात पता चली। थाने में हुई पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए तीन और लोगों के नाम बताए थे।
24 अक्तूबर की रात अनवारूल हक कार से पत्नी व बच्चों संग हैदरगढ़ से लौट रहे थे। रात 12 बजे पीजीआई पुलिस लाइन के पास आरोपियों ने उनकी कार रुकवाकर गेट खोलने का प्रयास किया था। गेट न खुलने पर बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी थी। कार भगाने पर आरोपियों ने डंडे से शीशा तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें