फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज पर ट्विटर वॉर: अखिलेश बोले- इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बनती, केशव बोले- ये मानसिक दिवालियापन

Thu, 02 Jun 2022 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही पूरी कैबिनेट के फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखने पर तंज कसा है जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने उनसे मोहम्मद गोरी के बारे में सवाल पूछा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी और फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस पर सपा अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जवाब दिया है और कहा कि आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी के बारे में आपका क्या कहना है इस पर विचार स्पष्ट करें।

अखिलेश यादव ने लोकभवन में फिल्म की स्क्रीनिंग पर कहा कि लोकभवन में सपा सरकार के बनाए ‘आधुनिक’ ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट ‘ऐतिहासिक’ फिल्म देख रही है। वैसे फिल्म पीछे बैठकर देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुक़सान नहीं होता।
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।

इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पर आपका कमेंट मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है। आपको स्पष्ट करना चाहिए कि आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी के बारे में क्या कहना चाहते हैं।
 

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी सराहना की और कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इतिहास का आईना है। राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें