फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का यूपी को 'सबसे बड़ा तोहफा'

Sat, 19 Jul 2014 02:04 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा अभियान के पहले चरण में प्रदेश में 26 नए महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

इसके लिए 101 करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार से मिल गई है।

प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 10 अन्य महाविद्यालयों की स्थापना का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है।

इसके अलावा नौ राजकीय महाविद्यालयों को पूरी तरह से राज्य मद से खोलने का भी निर्णय लिया है। वहीं, सिद्धार्थनगर व इलाहाबाद में भी राज्य विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।

उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रामा विश्वविद्यालय कानपुर, शोभित विश्वविद्यालय सहारनपुर और जेपी विश्वविद्यालय अनूपशहर बुलंदशहर के संचालन की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में ऑनलाइन एफिलियेशन की व्यवस्था शुरू की गई है।

इसके तहत नए इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना, नए विषयों में कोर्स शुरू करने तथा छात्र संख्या बढ़ाने के प्रकरणों को ऑनलाइन प्रणाली के द्वारा आवेदन करने एवं अनुमति प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें