फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक ने मारी टक्कर, 50 मीटर घिसटी एसयूवी

Sun, 15 Sep 2024 08:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा थाने के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। एसयूवी ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि एसयूवी सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी चालक ने हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह एक खाद्य कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात एसयूवी से झांसी से लौट रहे थे। उनके साथ राजीव कुमार व अर्चना यादव भी थीं। अशोक का आरोप है कि बंथरा थाने के पास ट्रक ने पीछे से एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। उनकी एसयूवी ट्रक में फंस गई। आरोप है कि चालक उनको मारने की नीयत से जानबूझकर एसयूवी को 50 मीटर तक घसीटता चला गया। किसी तरह अशोक चलती एसयूवी से कूदे और ट्रक रुकवाया। इस पर आरोपी चालक भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को अपने साथ थाने ले गई। इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह के मुताबिक आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें