फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म में रेस्टोरेंट कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 07:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और फिर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने वाले रेस्टोरेंट कर्मचारी एहतेशाम अहमद को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के दोस्त की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज निवासी युवती की जान-पहचान हजरतगंज के हैदर कैनाल पार्क रोड निवासी एहतेशाम से कुछ समय पहले हुई थी। एहतेशाम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इस पर युवती ने दूरी बना ली। इस बीच आरोपी की मां ने युवती पर ब्लैकमेल करने का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसका पता चलने पर युवती ने कोर्ट में गुहार लगाई। आदेश होने पर हजरतगंज थाने में 10 सितंबर को केस दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को एहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोस्त की भूमिका मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें