फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर हुआ महंगा: पूर्वोंचल एक्सप्रेस वे पर बस का किराया बढ़ा, टोल ने बढ़ाया जेब पर बोझ

Mon, 02 May 2022 04:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, लखनऊ

सार

आलमबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि किराये में दो से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल के कारण बस का सफर महंगा हुआ है। नए किराये की फीडिंग ईटीएम मशीन में सोमवार को दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल की वजह से बढ़ा रोडवेज का किराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार से टोल लगने लगा है, जिसके कारण इससे गुजरने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। अभी आलमबाग बस अड्डे से आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया के लिए साधारण बसें चल रही हैं। इनका किराया रविवार से बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


आलमबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि किराये में दो से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल के कारण बस का सफर महंगा हुआ है। नए किराये की फीडिंग ईटीएम मशीन में सोमवार को दर्ज हो जाएगी। फिर यात्रियों को आलमबाग से तीन स्थानों के लिए नया किराया टिकट पर दर्ज होगा। इससे यात्री और बस कंडक्टर के बीच किराये को लेकर विवाद नहीं होगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक पर लगेगा टोल टैक्स

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के साथ पंजीकृत ट्रैक्टर्स की टोल दरें कार, जीप, वैन व हल्के मोटर वाहन की दर की आधी होंगी। इस एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से गाजीपुर तक कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 675 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। यह जानकारी यूपीडा की ओर से दी गई है।

विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर तक पड़ेंगे 13 टोल प्लाजा

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन और 6 एंबुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है। राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी।

लखनऊ से गाजीपुर तक कितना टोल टैक्स

वाहन श्रेणी -- टैक्स
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन -- 675 रुपये
हल्के व्यावसायिक या माल यान, मिनी बस -- 1065 रुपये
बस या ट्रक -- 2145
भारी निर्माण कार्य मशीन, भू-गतिमान उपस्कर, बहुधुरीय यान -- 3285
विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल ) -- 4185
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें