फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : ट्रांसपोर्ट ऑफिस पहुंचे परिवहन मंत्री, डीएल बनवाने के लिए दस्तावेज लेकर लाइन में लगे

Sat, 05 Oct 2019 10:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अशोक कटियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पहुंचे। उन्होंने आम नागरिक की तरह आवेदकों की कतार में खड़े होकर डीएल बनाने की प्रक्रिया को पूरा कराया। इस मौके पर मंत्री ने उपनाम में संशोधन भी कराया। अब आरटीओ नाम संशोधित कर स्मार्ट कार्ड डीएल जारी करेगा।

विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्री आरटीओ पहुंचे और सीधे एक काउंटर पर जाकर आवेदकों के पीछे खड़े हो गए। आम आवेदकों को जब पता चला कि परिवहन मंत्री अपना डीएल बनवाने के लिए उनके पीछे खड़े हैं, तो उन्हें आश्चर्य हुआ। लगभग 20 मिनट के बाद मंत्री ने डीएल बनाने की प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक टेस्ट पूरा कराया।

उन्होंने फोटो खिंचवाने के बाद उपनाम की स्पेलिंग में संशोधन कराया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजय तिवारी ने बताया कि मंत्री ने मोटर यान के संशोधित अधिनियम के तहत अब ‘कहीं पर बनवाएं डीएल की सुविधा’ के तहत लखनऊ में ही साधारण डीएल में उपनाम संशोधित कराकर स्मार्ट कार्ड में डीएल बनवाया। यह सुविधा न होती तो उनको डुप्लीकेट डीएल बनवाने के लिए बिजनौर जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि संशोधित अधिनियम के तहत अब ये अनिवार्यता खत्म हो गई कि जहां का परिचय प्रमाण पत्र, वहीं पर डीएल बनेगा।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला

लाइन में लगे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : amar ujala
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान काम कराने आए आवेदकों से भी बातचीत की और परेशानी के संबंध में पूछा। आवेदकों ने मंत्री को बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस दौरान ट्रांसपोर्टर त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि जब से वाहनों की फिटनेस मशीन से हो रही, तब से अधिकतर वाहन जांच में फेल साबित हो रहे हैं। मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों को फिटनेस सेंटर पर वाहन ले जाने से पहले उसको दुरुस्त कराने की सलाह दी। ऐसा करने पर वाहन फिटनेस जांच में फेल नहीं होंगे। मंत्री करीब ढाई घंटे बाद दोपहर दो बजे आरटीओ से वापस लौट गए।
विज्ञापन

खामियां दुरुस्त कराने पहुंचे परिवहन आयुक्त

- फोटो : amar ujala
परिवहन मंत्री के ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ ऑफिस पहुंचने से एक घंटे पहले ही आयुक्त धीरज साहू व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने पहुंच गए थे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त (आईटी सेल) वीके सिंह, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार मिश्रा, आरटीओ आरपी द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें