फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हड़कंप

Sat, 05 Oct 2019 09:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की कस्टमर सर्विस एजेंट प्रियंका चौधरी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रियंका शुक्रवार रात एयरपोर्ट के वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। एयरपोर्ट व इंडिगो एयरलाइंस का ग्राउंड स्टाफ उसे अस्पताल ले गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि प्रियंका को अस्थमा की बीमारी थी। शायद उसे अस्थमा का अटैक पड़ा और वक्त पर दवा न मिलने से उसकी मौत हो गई। सीओ कृष्णानगर अमित कुमार राय का कहना है कि परिवारीजनों ने बीमारी से मौत की बात कहते हुए पुलिस को पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थनापत्र दिया है।

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका अपने परिवारीजनों के साथ आशियाना के सेक्टर जी में रहती थी। वह अविवाहित थी। पिता मातादीन आयकर विभाग में हैं। परिवार में एक बहन व एक भाई है। प्रियंका करीब दो साल से इंडिगो एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ में बतौर कस्टमर सर्विस एजेंट काम कर रही थी। उसे अस्थमा की बीमारी थी। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर थी।
विज्ञापन


सहकर्मियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह वॉशरूम गई और काफी देर तक नहीं लौटी। इस बीच वॉशरूम गई सफाईकर्मी ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो होश उड़ गए। उसने एयरपोर्ट व इंडिगो के स्टाफ को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। प्रियंका को तत्काल लाल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कृष्णानगर स्थित अपोलो अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अपोलो में रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन प्रियंका के परिवारीजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि प्रियंका बीमार थी और इसी वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया है। फिलहाल पुलिस उसकी बीमारी और उपचार के बारे में जानकारियां जुटा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें