फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सात अधिकारियों के तबादले, रूबी सिंह नई सचिव नियुक्त

Sat, 08 Sep 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को सात अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। रूबी सिंह को बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद की नई सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


रूबी सिंह को 68500 सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता में दोषी पाए जाने पर पूर्व सचिव सुक्ता सिंह के निलंबन के बाद नियुक्ति दी गई है।

इसके अलावा ललिता प्रदीप को अपर शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। वो अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर थीं। संयुक्त शिक्षा निदेशक, मेरठ रहे अनिल भूषण को निदेशक, राज्य विज्ञान संस्थान, इलाहाबाद एवं सचिव, परीक्षा नियामक, प्राधिकारी, इलाहाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा, इलाहाबाद के पद पर रहे जीवेंद्र सिंह को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कौशाम्बी के पद पर नियुक्ति दी गई है। अजय कुमार सर्व शिक्षा अभियान, लखनऊ के संयुक्त निदेशक थे। उन्हें रजिस्ट्रार, विभागीय परीक्षाएं, इलाहाबाद पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन सचान को सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है वो अभी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के पद पर थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक भगवती सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों हेतु शासन से सम्बद्घ किया गया है।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें