फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रूट पर 130 से 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, बिछाया जाएगा अत्याधुनिक ट्रैक

Tue, 25 Aug 2020 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर रूट पर जल्द ट्रेनें 130 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए अत्याधुनिक ट्रैक बिछाया जाएगा और हादसे की गुंजाइश को कम किया जाएगा। यह कहना है उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी का। वह विभागीय प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि लखनऊ सहित उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों में भी ट्रेनों को 160 किमी. प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाया जाना है। हरिद्वार-लक्सर, रोजा-सीतापुर, कठुआ-माधोपुर, आलमनगर-उतरेटिया, फाफामाऊ-प्रयाग, मुजफ्फरनगर-टपरी सेक्शन का दोहरीकरण और रेवाड़ी-रोहतक व रोहतक-मेहम-हॉंसी सेक्शन पर नई लाइन बिछाने के काम की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुंबई के लिए जल्द चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
ट्रेनों में दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। जल्द ही मुंबई की कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगीं। यह कहना पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का है।         

वह ऑनलाइन आयोजित वार्ता में जानकारी दे रही थीं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक गोमतीनगर स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एफओबी के साथ लिफ्ट लगाई जाएगी।

वेटिंग हाल का रास्ता एफओबी से जोड़ा जाएगा। वहीं लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर बने पार्सल घर को पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत विकसित किया जाएगा। जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें