फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोल रहा भाजपा का अहंकार: अखिलेश यादव

Tue, 25 Aug 2020 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। इस अहंकार में भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को तिलांजलि दे दी है। पिछले दिनों बिना किसी संदर्भ के कन्नौज की एक घटना की चर्चा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस भाषा में की, उससे राजनीति की साख को भी बट्टा लगा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का संविधान और लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में भरोसा नहीं रह गया है। इसीलिए ऐसे दुस्साहसपूर्ण दावे किए जा रहे हैं कि उनकी सरकार हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। यह दावा तो संविधान के अनुरूप आचरण के विपरीत तानाशाही मानसिकता की साजिश का संकेत देता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सपा व महान दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच इस बात पर सहमति बनी कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व  में लड़ा जाएगा। सपा व महान दल मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

सपा सरकार बनाने के लिए महान दल पूरी ताकत से काम करेगा। वार्ता के दौरान केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में शाक्य, सैनी, कुशवाहा व मौर्य समाज के साथ अन्याय हो रहा है। केशव देव मौर्य के साथ शिव कुमार यादव, जेपी मौर्य व गजेन्द्र शाक्य भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें