फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली बाद सीतापुर रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ये एक्सप्रेस बढ़ाएगी शान

Sat, 31 Oct 2020 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना के चलते छह माह बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अब सीतापुर रूट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे लखीमपुर तक करीब 30 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। यही नहीं, डबलडेकर एक्सप्रेस को भी रूट पर चलाने के लिए ट्रायल शुरू किया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली के बाद से ट्रेनें पटरी पर लौट सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, छह ट्रेनें लखनऊ से सीतापुर के बीच चल रही थीं। रूट पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही थी। लेकिन कोरोना के चलते ट्रेनें बंद करनी पड़ीं। अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं और ट्रेनों को दोबारा ट्रैक पर लाया जा रहा है। इससे यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी और लखीमपुर तक करीब 30 हजार यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Shutterstock
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि लखनऊ से सीतापुर के बीच बस से यात्रा करने पर मुसाफिरों को 100 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। पैसेंजर गाड़ियों के शुरू होने से सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के आला अधिकारियों के अनुसार, दीपावली के बाद ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं।

4 of 5
डबल डेकर बढ़ाएगी रूट की शान
लखनऊ-जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस जल्द ही सीतापुर रूट पर दौड़ती नजर आएगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ट्रेन को सीतापुर के रास्ते दिल्ली के लिए चलाने की तैयारी कर रहा है। खाका तय कर दिया गया। अब इंतजार है तो ट्रायल शुरू करने का।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विद्युतीकरण पूरा, मेमो का रास्ता साफ
ऐशबाग से सीतापुर के बीच रेल विकास निगम लिमिटेड आरवीएनएल ने विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। सीसीआरएस द्वारा इसका निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसके बाद रूट पर मेमो चलाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा आगे मैलानी तक इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें