फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 17 Apr 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी में बुढ़वल-फतेहपुर रेलमार्ग पर इंजन से एक बाइक टकरा गई लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विभाग के अधिकारियों की मदद से रेल ट्रैक को दुरुस्त करके यातायात पुन: सुचारू रूप से चालू किया गया।  
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बुढ़वल-फ़तेहपुर रेल मार्ग पर दरभंगा-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन गोंडा की ओर से आ रही थी। उसी वक्त इसी रेल मार्ग स्थित ग्राम पट्टी के निकट एक युवक बाइक सहित रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

ट्रेन को निकट आता देख बाइक को ट्रैक पर छोड़ वह भाग गया। लेकिन तब तक बाइक रेल इंजन के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गयी। इससे रेल ट्रैक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हो गई थी बाइक

ट्रेन के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और यात्री बाल -बाल बचे। सूचना पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय यादव मौके पर पहुंचे । विभाग के सीनियर सेक्शन रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को दुरुस्त किया गया।

इंजन के नीचे फंसी बाइक को क्षतिग्रस्त हालात में बाहर निकाला गया। आरपीएफ निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि रेल ट्रैक की मरम्मत करके यातायात पुन: बहाल कर दिया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें