निरीक्षण में सामने आया कि कानपुर रोड के सर्विस लेन पर ही भारी वाहन पार्क किए जाते हैं। इससे आवागमन में व्यवधान होता है। टीम ने सर्विस लेन पर पार्किंग पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भी सर्वे टीम ने कार्रवाई की बात कही है। उन्नाव में हुई बैठक में भी इस पर सहमति बनी कि जाम लगने का प्रमुख कारण हाईवे के किनारे अतिक्रमण भी है। इसको लेकर हाईवे से अतिक्रमण हटवाने और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, एनएचएआई की ओर से जगह जगह साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे।
यहां लगता है साप्ताहिक बाजार
कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां में साप्ताहिक बाजार लगता है। सोमवार और शुक्रवार को वाहनों को निकलने में समस्या आती है। इन बाजारों को दूरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जगह भी देखी जाएगी। उधर, कानपुर रोड पर सबसे ज्यादा बनी, जुनाबगंज चौराहा, बंथरा, स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा, गौरी बाजार, चिल्लावां बाजार में वाहनों का दबाव रहता है।
- सीतापुर और संडीला की ओर से आने वाले भारी वाहन को नहर तिराहा, स्कूटर इंडिया, बंथरा मेघा मोटर्स के सामने से होते हुए बंथरा हनुमान मंदिर चौराहा, जुनाबगंज तिराहा, कटी बगिया तिराहा व बनी मोड़ से डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन को बाराबंकी से हैदरगढ़, शिवगढ़, बछरावां, पुरवा, दही चौकी के रास्ते उन्नाव होकर भेजा जा सकता है।
इसके अलावा गोरखपुर व अन्य जिलों को जाने वाले वाहन उन्नाव में ललकखेड़ा, शिवगढ़ एवं हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर भेजे जाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।