इसी तरह कैंट के कुंवर जगदीश चौराहा (यदुनाथ चौक) से लोको, केकेसी, रवींद्रालय तिराहा व करियप्पा, लालबत्ती, बंदरियाबाग, राजभवन की ओर बड़े वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) नहीं जा सकेगे बल्कि इन्हें फतेह अली तालाब, आलमबाग, मवैया या बंगलाबाजार, तेलीबाग होकर भेजा जाएगा।
करियप्पा चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) छप्पन भोग चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें तेलीबाग होकर भेजा जाएगा। अहिमामऊ शहीद पथ पुल चौराहे से कटाईपुल चौराहे की ओर आने वाले बड़े वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) लालबत्ती चौराहा, बन्दरियाबाग, राजभवन, कैंट की ओर नहीं जा सकेगे बल्कि, इन वाहनों को अहिमामऊ चौराहे से शहीद पथ होते हुये उतरेठिया, तेलीबाग, बंगलाबाजार, आलमबाग होकर रवाना किया जाएगा।
बंदरियाबाग चौराहे से आने वाले वाहन (रोडवेज/सिटी बसें) राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगे, इन्हें लालबत्ती चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होकर भेजा जाएगा। हजरतगंज चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें सिकन्दरबाग चौराहा या रायल होटल चौराहा होकर जाना होगा। गांधी सेतु (1090) चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें गोल्फ क्लब चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें सिकंदरबाग चौराहे होकर भेजा जाएगा।
पॉलीटेक्निक चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समतामुलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें दशाहनगर, महानगर, संकल्प वाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज होकर रवाना किया जाएगा। कमता शहीद पथ तिराहे से बड़े वाहन न्यू हाईकोर्ट मोड़ (सर्विस रोड) की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि सुषमा हास्पिटल, पॉलीटेक्निक चौराहा या विजयीपुर अंडरपास, शहीदपथ होते हुए भेजे जाएंगे।