मेट्रो रेल परियोजना का काम कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर शुरू करने से पहले शनिवार को इस संबंध में ट्रैफिक मैनेजमेंट और रूट की डिजाइन से जुड़ी एजेंसियों की अहम बैठक हुई।
इसमें काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट करने और संभालने के लिए कवायद तेज कर दी गई। इसके लिए निजी एजेंसियों की मदद लिए जाने की तैयारी है।
माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह से सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पीएसी परिसर में और मशीनें लाया जाना भी शुरू कर दिया गया है।
एलएमआरसी के अधिकारी और प्रोजेक्ट से जुड़ी कार्यदाई संस्था एलएंडटी के अधिकारी और इंजीनियर काम में तेजी लाने को लिए जुटे रहे। मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रूट के लिए पाइल टेस्ट शुरू हो गया है।