फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, गरीबों को दूंगा सस्ते मकान

Sun, 05 Oct 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गरीबों को सस्ते और सुलभ आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (आवास) ने आवास-2014 नीति तैयार की है। सरकार इस नीति के आधार पर आवास बनाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को क्रेडाई की दो दिवसीय कांफ्रेंस के उद्घाटन पर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अच्छा और तेजी से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर जिला मुख्यालय जल्द ही फोर लेन सड़क से जुड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने होटल जेपी पैलेस में ‘द कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (क्रेडाई) आगरा चैप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस यूपीकॉन का उद्घाटन किया।

यूपी में आएगा फ्लैट कल्चर

उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा यूपी में फ्लैटों का निर्माण हो रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में तेजी से विकास हो रहा है।

विकास की इस रफ्तार में गरीबों और किसानों का भी ध्यान रखा जा रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का काम भी तेजी पर है। इसके लिए किसी किसान को परेशान नहीं किया गया है।

किसानों की तरक्की के लिए इस एक्सप्रेस-वे पर चार मंडियां भी बनाई जाएंगी। जिसमें आलू, अनाज, दूध और सब्जी मंडी होंगी।

उनहोंने सबसे बड़ा बाजार है तो देश में सबसे बड़ा बाजार यूपी है। यहां उद्योग लगाने के लिए पूरा माहौल दिया जा रहा है। निवेशक बढ़े भी हैं।
विज्ञापन

बिल्डर्स होंगे उद्योग बंधु

रियल एस्टेट के क्षेत्र में कोई नई घोषणा नहीं होने से बिल्डर ठगे से रह गए। हालांकि मुख्यमंत्री ने बिल्डरों को उद्योग बंधु की तरह से उन्हें मजबूत करने का आश्वासन जरूर दिया है।

शनिवार को जेपी होटल में ‘द कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (क्रेडाई) की आगरा चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ।

क्रेडाई यूपी के अध्यक्ष एसके गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद आगरा चैप्टर के अध्यक्ष संतोष कटारा ने मुख्यमंत्री के सामने क्रेडाई की तरफ से कुछ प्रस्ताव रखे।

इन सभी प्रस्तावों पर सीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें