फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंबेडकर अंडरपास पर फिर थमा ट्रैफिक, जाम में फंसे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
तेलीबाग। शहीद पथ स्थित अंबेडकर अंडरपास के नीचे बुधवार को भीषण जाम लग गया। दोपहर 12 बजे लगा जाम तीन बजे तक रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चे भी काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होते ही अक्सर वहां पर वाहनों की कतार लग जाती है। डीपीएस, एलपीएस और मिलेनियम समेत अन्य स्कूलों की छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में वाहन एक साथ निकलते हैं। इसी दौरान रायबरेली रोड और कानपुर रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी अंडरपास से निकलता है। इसके कारण आए दिन समस्या होती है। बुधवार को जाम के बीच अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे परेशानी और बढ़ गई। बिना एसी वाली वैन में बैठे बच्चे गर्मी और उमस के बीच घंटों फंसे रहे। अभिभावक भी जाम में फंसकर परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो चुकी है। अंडरपास के नीचे अतिक्रमण और ठेले-खोमचे रास्ता संकरा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने बताया कि कई बार ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

जाम में फंसे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें