फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11 घंटे तक बिजली गुल, आधी रात को उपकेंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। न्यू कैंपस उपकेंद्र के मुस्लिमनगर समेत कई इलाकों में बीते मंगलवार पूरी रात बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में शिकायत की सुनवाई न होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर खूब हंगामा किया। हालांकि, इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी और मंगलवार की रात बिन बिजली के ही काटनी पड़ी। बुधवार सुबह लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन



उपकेंद्र से संबंधित साईं नगर, छठा मिल और मुस्लिमनगर क्षेत्रों के 250 व 400 केवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए थे। इससे एक फेज लाइन बंद होने से पूरे इलाके की आपूर्ति रात 11:30 बजे बाधित हो गई। मुस्लिमनगर निवासी अली मोहम्मद ने बताया कि देर तक बिजली न आने पर उन्होंने उपकेंद्र पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद मिला। जेई और एसडीओ संतोष कुमार विश्वकर्मा को भी कॉल किया गया मगर उनका फोन नहीं उठा। उपकेंद्र पर रात में हंगामे के बावजूद जिम्मेदार सोते रहे। बुधवार सुबह 10:30 बजे इलाके की बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन




इन इलाकों में भी रहा बिजली संकट

निगोहां के रघुनाथ खेड़ा, पुरहिया, दयालपुर, मस्तीपुर की 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।
यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र के पपनामऊ सहित आसपास की दोपहर से बिजली बाधित।
एबीसी जलने से भरतनगर, योगिता स्कूल के पास संकट।
मड़ियांव थाना, श्रीनगर कॉलोनी सहित आसपास का क्षेत्र।
महानगर सेक्टर बी, सचिवालय कॉलोनी, बादशाहनगर।
अलीगंज के सेक्टर-सी, डी व पुरनिया का इलाका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें