फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर बदला यातायात, लोग परेशान

विज्ञापन
इंजीनियरिंग चौराहे पर यातायात बदलाव।
विज्ञापन
लखनऊ। इंजीनियरिंग चौराहे पर यातायात बदलाव पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। कहा कि 10 मीटर की दूरी से एक किमी ज्यादा का चक्कर लगाना पड़ेगा। लोगों ने विधायक डॉ. नीरज बोरा व पार्षद मान सिंह यादव से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अलीगंज के राम राम बैंक चौराहे की ओर से आने वाला यातायात अब सीधे जानकीपुरम और टेढ़ी पुलिया चौराहा नहीं जा सकेगा। सर्विस लेन पर यातायात चलने से कॉलोनी के लोगों ने आपत्ति जताई कि सीतापुर योजना फेज 2 सेक्टर ए कॉलोनी व पलटन छावनी गांव इस सर्विस लेन से लगा हुआ है। इस पर यातायात का दबाव दुर्घटना का कारण बनेगा। अधिकारी समस्या को सुलझाने के स्थान पर उलझा रहे है। अगर यातायात पुलिसकर्मी बीच चौराहा से खड़े होकर यातायात का संचालन करें, तो जाम नहीं लगेगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा व पार्षद मान सिंह यादव ने यातायात के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें