फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की जमीन पर चल रही थी अवैध क्रिकेट अकादमी, पांच घंटे में हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में जी-20 रोड के पास उजरियांव में एलडीए की लगभग 15 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से निजी क्रिकेट एकेडमी चल रही थी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को मौके पर कब्जे को देखा और अफसरों को कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया। हरकत में आई टीम ने पांच घंटे में कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

एलडीए के मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि एलडीए उपाध्यक्ष ने लेआउट व सैटेलाइट इमेज से मिलान कराकर सभी अवैध कब्जे चिह्नित कर तत्काल हटवाने को कहा। इस पर पांच घंटे के अंदर कब्जे खाली करवा लिए गए। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संयुक्त सचिव अर्जन सुशील प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, तहसीलदार अमित त्रिपाठी व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार की टीम गठित की गई है, जो स्थल का निरीक्षकण कर हफ्तेभर में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें