फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने की दिल से बात, फिर बांटी सौगात

Fri, 22 Aug 2014 06:47 PM IST
महेंद्र तिवारी/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं सबसे पहले अमर उजाला के संपादक इंदु शेखर पंचोली को ये कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


अखिलेश ने छात्रों से कहा कि अगर आप राजनीति में आते हैं तो आपका स्वागत है, अगर आप पत्रकार बनते हैं तो हमारा आपका संबंध हमेशा रहेगा। अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'हमारा और पत्रकारों का जो संबंध है, वह कोई नहीं जानता।'

अखिलेश ने बच्चों को बताया कि जब मैं छोटा था तो किसी पत्रकार ने मुझसे पूछा कि तुम क्या बनोगे? मैंने कहा कि मैं आईएएस बनूंगा।'

अखिलेश ने बच्चों को बताया कि आगे वही बढ़ता है तो मेहनत करता है। आप नकल से पास हो सकते हैं लेकिन आईएएस नहीं बढ़ सकते है। इसलिए आप सपने देखें और कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

'चालू लोगों ने लैपटॉप की बुराई की'

अखिलेश ने बताया कि कुछ चालू लोग लैपटॉप देने का विरोध कर रहे हैं। पर सच तो यह है कि तकनीक से भ्रष्टाचार कम होता है।

उन्होंने कहा कि चालू लोग राजनीति में धोखा कर रहे हैं। उन्होंने स्रोताओं से कहा कि आप उनके झांसे में नहीं आएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मी‌‌‌‌‌‌‌डिया के लोग उनकी सरकार के अच्छे कामों को भी जगह देंगे और चैनलों पर भी उनकी सरकार के कार्यक्रमों को जगह मिलेगी।

समाज कार्यों में सक्रिय 'अमर उजाला'

मुख्यमंत्री के आगमन पर अमर उजाला के कार्यकारी संपादक इंदु शेखर पंचोली ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

संपादक जी ने अपने संबोधन में अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही सामज के लिए कल्याण कारी योजनाओं का वर्णन किया।

उन्होंने संस्‍थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‌बेटी ही बचाएगी , उत्तरांखड त्रासदी से प्रभावित दो गांवो को गोद लेने और चलाए जा रहे ब्लड डोनेशन जैसे कई कार्यक्रमों के बारे में बताया।

1321 मेधावियों को मिला लैपटॉप

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड की कक्षा 10 वीं व 12 वीं के इस साल के 1321 मेधावियों को लैपटाप देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली के जोरदार भाषण ने समारोह में मौजूद छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। उन्होंने अमर उजाला के मोटिवेशनल वीडियोज को भी बखूबी एंज्वाय किया।

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने बृहस्पतिवार को रमाबाई अंबेडकर स्थल पर मेधावियों से मुलाकात की और समारोह स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शामिल हुए हर जिले के तीन मेधावी

‘अमर उजाला’ व प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वर्ष 2014 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 500-500 छात्र-छात्राओं के साथ हर जिले के शीर्ष तीन मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में सांसद डिंपल यादव नहीं आ सकीं पर, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व विजय बहादुर पाल के अलावा मुख्य सचिव आलोक रंजन सहित अनेक गण्यमान्य व विशिष्टजन शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें