फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: 21 जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों पर भाजपा की जीत तय, मायावती ने आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास को बताया नाटकबाजी

Tue, 29 Jun 2021 05:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल जारी है। मंगलवार को भाजपा के चार और उम्मीदवारों का जीतना तय हो गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में अपने उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने के बाद भी भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है। भाजपा के प्रत्याशियों की 21 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद पर जीत तय मानी जा रही है। वहीं, मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया जिसे मायावती ने सियासी नाटकबाजी करार दिया है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


चार और जिलों में प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, 21 जिलों में भाजपा की निर्विरोध जीत तय
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सहारनपुर, शाहजहांपुर, बहराइच और पीलीभीत में भी भाजपा ने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों का नामांकन वापस लेने में सफलता हासिल की है। इन जिलों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। कई अन्य और जिलों में भी भाजपा इसी तरह का प्रयास कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

मायावती का हमला, बाबा साहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा की नाटक बाजी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक यूपी सरकार द्वारा बाबासाहेब के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास कराना नाटक बाजी है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


यूपी में बीते 24 घंटे में 174 नए कोरोना संक्रमित मिले, 254 हुए डिस्चार्ज
यूपी में बीते 24 घंटे में 2 लाख 37 हजार 783 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसी अवधि में 174 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि 254 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.1% से भी कम स्तर पर आ चुकी है, जबकि रिकवरी दर 98.5% से बेहतर हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर: 

जिपं अध्यक्ष चुनाव: किसान आंदोलन से हुए डैमेज को कंट्रोल करने में सफल रही भाजपा, प्रत्याशियों का निर्विरोध जीतना तय
भाजपा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पश्चिमी यूपी में मिली शिकस्त से हुए राजनीतिक नुकसान की भरपाई जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से कर ली है। पश्चिम क्षेत्र के 15 में से 6 जिलों में भाजपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उधर, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भी 14 जिलों में से चार जिलों में भाजपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

3528 पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया समर्थन
लखनऊ के हजरतगंज में 3528 पदों पर सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए विधानभवन के नजदीक पहुंच गए। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा कर ज्ञापन लेकर इको गार्डन भेज दिया है। जहां पहुंचकर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इको गार्डन पहुंचकर अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें