उत्तर प्रदेश में मंगलवार को यह खबर चर्चा में रही कि वर्तमान भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर दोपहर का भोजन करने पहुंचे। हालांकि, बताया गया कि मुख्यमंत्री कोरोना काल में हुई केशव के बेटे की शादी की में नहीं पहुंच सके थे तो मौर्य परिवार को बधाई देने के लिए लंच के लिए उनके घर पहुंचे। पूरे दिन इस खबर की चर्चा होती रही। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा कार्यालय में यूपी चुनाव को लेकर हो रही बैठक में शामिल होने पहुंचे। वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एलान किया कि नोएडा का शूटिंग रेंज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
लखनऊ: सियासी मंथन के बीच डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, सियासी गलियारे में हलचल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।
पढ़ें पूरी खबर:
यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी की मौजूदगी में चल रही है कैबिनेट मंत्रियों की बैठक
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक चल रही है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। जहां पहले दिन मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी।
पढ़ें पूरी खबर:
चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि ख्यातिलब्ध निशानेबाज चन्द्रो तोमर जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर:
धर्मांतरण पर योगी सख्त: दोषियों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर:
यूपी: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या चार हजार से कम
यूपी में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,000 से कम हो गई है। वर्तमान में 3,910 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। विगत दिवस 16 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 55 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 486 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% फीसदी है।
पढ़ें पूरी खबर: