फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: प्रियंका गांधी ने कहा- जरूरत के मुताबिक लेंगे गठबंधन पर फैसला, मायावती ने ब्राह्मणों का किया आह्वान

Sun, 18 Jul 2021 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। वहीं, सियासी दल अपनी-अपनी रणनीतियों को लेकर सामने आ रहे हैं। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे से प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। रविवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी चुनाव के लिए गठबंधन पर परिस्थतियों को देखते हुए निर्णय लेंगे। हमारा मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना है। वहीं, मायावती ने ब्राह्मण मतदाताओं को जोड़ने के लिए आह्वान किया और कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा को वोट करके पछता रहे हैं। उन्हें फिर से बसपा से जुड़ना चाहिए। यहां देखें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव : गठबंधन पर प्रियंका गांधी ने खोले पत्ते, बोलीं- परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आगामी चुनाव के लिए गठबंधन करने पर कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है इसके लिए हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं पर हमें गठबंधन से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

मायावती बोलीं- भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं ब्राह्मण, फिर बसपा से जुड़ जाएं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए लेकिन अब पछता रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को फिर से बसपा के साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों व कांग्रेसियों ने दलितों को पिछले चुनाव में बहकाने की खूब कोशिश की थी और उनके साथ खूब खिचड़ी खाई और खिलाई लेकिन उन्हें दलितों पर गर्व है क्योंकि दलित उनके बहकावे में नहीं आए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बोले- दूसरे राज्यों से आने वालों की तत्परता से कराएं जांच, बीते 24 घंटे में सिर्फ 56 नए केस मिले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर स्तर पर सतर्कता की जरूरत है। सीएम ने महाराष्ट्र व केरल समेत अन्य राज्यों से यूपी आने वाले लोगों की जांच तत्परता से कराने के निर्देश दिए हैं। पॉजिटिव पाए जाने पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2,54,771 नमूनों की जांच में सिर्फ 56 नए केस मिले और 69 डिस्चार्ज हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

मुनव्वर राना को भाजपा का जवाब: कहीं दूसरे राज्य में घर ढूंढ लीजिए, योगी फिर से वापस आएंगे
भाजपा ने मशहूर शायर मुनव्वर राना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि 2022 के चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उन्हें किसी दूसरे राज्य में घर ढूंढ़ लेना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Health Update: एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंचकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका हाल जाना। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें