फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:अखिलेश बोले- पार्टी लेगी मेरे चुनाव लड़ने का फैसला, सपा-रालोद गठबंधन का एलान 21 नवंबर को

Sat, 06 Nov 2021 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव में सपा छोटी पार्टियों से गठबंधन करने के अपने एजेंडे पर आगे चल रही है। मऊ में सुभासपा से गठबंधन का एलान करने के बाद 21 नवंबर को सपा-रालोद गठबंधन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं इसका निर्णय पार्टी करेगी। अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन का एलान मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को करने का एलान किया गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: अखिलेश बोले- मेरे चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी, जल्द ही गठबंधन की सीटों का एलान करेंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। विभिन्न दलों से गठबंधन की बात हो गई है। जल्दी सीटें भी तय कर दी जाएंगी। रालोद से हमारा गठबंधन है। जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी हमारे साथ होंगे। उनके साथ वालों का भी पूरा सम्मान होगा। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान
यूपी चुनाव 2022 में भाजपा को सत्ता से हटाने में लगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान करने के बाद सपा अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले 21 नवंबर को गठबंधन का एलान करेंगे और दोनों नेता एक साझा प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


नवंबर के अंत से बच्चों को टेलबेट व स्मार्टफोन का वितरण करेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
यूपी सरकार नवंबर के अंत से बच्चों को टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण करेगी। इस संबंध में जल्द से जल्द सूची तैयार करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम 9 को दिया है। पढ़ें पूरी खबर

हजरतगंज चौराहा: युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, 20 साल से चल रहे संपत्ति विवाद में सुनवाई न होने पर उठाया कदम
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के मलझा गांव निवासी महेश ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महेश को आग की लपटों से घिरा देख पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर 

अयोध्या: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें