भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए टिकट वितरण का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। पार्टी कई विधायकों सहित 150 लोगों का टिकट काटने की तैयारी में है। वहीं, टिकट वितरण के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के 33 जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में सिर्फ 33 ही संक्रमित ही मिले हैं। यहां देखें प्रमुख खबरें
यूपी चुनाव 2022: कई विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, पार्टी ने फॉर्मूला किया तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश के 33 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त, बीते 24 घंटों में सिर्फ आठ संक्रमित मिले
लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच यूपी में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज 33 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक एक्टिव केस हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मिशन शक्ति का तीसरा चरण: योगी का एलान, अगले तीन महीने में 75 हजार महिलाओं को बैंक से जोड़ेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिशन शक्ति के तृतीय चरण में ‘निर्भया एक पहल’ के तहत 75 हजार महिलाओं के कौशल क्षमता विकास और जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में 75 हजार महिलाओं को बैंकों से जोड़ा जाएगा और प्रत्येक जिले में सम्मेलन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे सभी
रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गंगा गंज बाजार में स्कॉर्पियो व बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निजी क्षेत्र को किया आमंत्रित, जारी किए टेंडर
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार की आकर्षक नीति की वजह से देश के कई बड़े संस्थानों ने पहल की है। इन जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पांच नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर