भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं। उधर, सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो श्रमिक बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत आला अफसर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू में किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने सतीश महाना: योगी-अखिलेश ने दी बधाई, सीएम बोले- जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद सदन को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली: सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के लिए घुसे दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत
रायबरेली में सीवर लाइन के मेन होल में काम करते समय दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। वो सीवर लाइन में उतरकर सफाई कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
आजम खान को नहीं मिली जमानत: शपथ ग्रहण के लिए नहीं जा सकेंगे विधानसभा
कोर्ट ने सपा नेता आजम खां की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा नहीं जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
कश्मीरी पंडितों का जिक्र कर भावुक हुईं राज्यपाल: 'वो यूं ही सबकुछ छोड़कर नहीं आए, महिलाओं पर हुआ था जुल्म'
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण : पुलिस ने डॉ. अलका राय को भाई के साथ किया गिरफ्तार, गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण के मामले में पहले भी दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया था। जेल में ढाई महीने रहे थे। इसके बाद आज तड़के फिर से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर