फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:सतीश महाना चुने गए यूपी विधानसभा के अध्यक्ष, सीवर लाइन में सफाई के लिए गए दो श्रमिकों की मौत

Tue, 29 Mar 2022 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका आठवीं बार विधायक के रूप में चुना जाना एक बड़ी बात है। जो कि आपके द्वारा किए गए जन कार्यों को दिखाता है। आपने औद्योगिक विकास मंत्री रहते हुए निवेश के करीब साढ़े तीन लाख प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में परिश्रम किया। इस पद पर चुने जाने के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं। उधर, सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो श्रमिक बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत आला अफसर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू में किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने सतीश महाना: योगी-अखिलेश ने दी बधाई, सीएम बोले- जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद सदन को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर

रायबरेली: सीवर लाइन के मेन होल में सफाई के लिए घुसे दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत
रायबरेली में सीवर लाइन के मेन होल में काम करते समय दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। वो सीवर लाइन में उतरकर सफाई कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आजम खान को नहीं मिली जमानत: शपथ ग्रहण के लिए नहीं जा सकेंगे विधानसभा
कोर्ट ने सपा नेता आजम खां की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा नहीं जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों का जिक्र कर भावुक हुईं राज्यपाल: 'वो यूं ही सबकुछ छोड़कर नहीं आए, महिलाओं पर हुआ था जुल्म'
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण : पुलिस ने डॉ. अलका राय को भाई के साथ किया गिरफ्तार, गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण के मामले में पहले भी दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया था। जेल में ढाई महीने रहे थे। इसके बाद आज तड़के फिर से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें