फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में खुली जगहों पर विवाह समारोहों को अनुमति, रितेश्वर महाराज बोले- नरेंद्र गिरी की मौत से सनातन संस्कृति को लगा धक्का

Tue, 28 Sep 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में प्रदेश सरकार ने खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोहों को आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी जा रही है। मंगलवार को जारी किए गए निर्देश में प्रदेश सरकार ने खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोहों को अनुमति दे दी है। वहीं, वृंदावन से अयोध्या पहुंचे ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि नरेंद्र गिरि के मामले की जांच होनी चाहिए और अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो उन्हें उकसाने वाले को कठोर दंड मिलना चाहिए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


राहत: यूपी सरकार ने दी खुली जगहों पर शादी समारोह की अनुमति, इन शर्तों का करना होगा पालन
यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है पर मेहमानों की संख्या वेन्यू (कार्यक्रम के स्थान) के क्षेत्रफल के अनुसार होगी। समारोह के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क का होना जरूरी होगा। पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या: सद्गुरु रितेश्वर महाराज बोले- नरेंद्र गिरि की मौत से सनातन संस्कृति को लगा धक्का
वृंदावन से अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे ऋतेश्वर महाराज ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है। दोनों ही स्थितियों में सनातन संस्कृति को धक्का लगा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। साथ ही ऋतेश्वर महाराज ने देश में समान नागरिक संहिता कानून व सनातन संस्कृति की शिक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बहराइच की स्टील फैक्ट्री में हादसा: क्रेन टूटने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल
बहराइच के आसाम रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में क्रेन टूटने से हड़कंप मच गया। अचानक टूटे क्रेन के नीचे पांच मजदूर दब गए जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया।
पढ़ें पूरी खबर

बीएड : कल तक जमा करें सीट कंफर्मेशन शुल्क, दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर तक
बीएड काउंसलिंग के पहले चरण में सीट आवंटन वाले अभ्यर्थी 29 सितंबर तक अपना कंफर्मेशन शुल्क जमा कर सकते हैं। 5000 रुपये से कम फीस वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर सीट आवंटन का लेटर डाउनलोड करना होगा। पढ़ें पूरी खबर  

सहूलियत: घर बैठे बिजली का बिल जमा कर सकेंगे उपभोक्ता, न बिल बनवाने की टेंशन, न लाइन में लगने की जरूरत
राजधानी लखनऊ के करीब 10 लाख उपभोक्ताओं को फिर से घर पर ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलने जा रही है। यह सुविधा शुरू होने पर आप घर पर ही बिल जमा करने के साथ ही हाथोंहाथ रसीद भी हासिल कर सकेंगे। वहीं बिलिंग केंद्र पर कतार में लगने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उम्मीद है कि यह सुविधा अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें