फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: किसानों ने शांतिपूर्वक किया प्रदर्शन, भारत बंद में भी खुले रहे बाजार, योगी का निर्देश- खुले स्थानों पर करें रामलीला

Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में भारत बंद के तहत किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया पर बाजार हर रोज की तरह खुले रहे। यहां देखें आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के भारत बंद का अवध के जिलों पर असर नजर नहीं आया। बाजार हर रोज की तरह खुले रहे। हालांकि, किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहारी सीजन के लिए निर्देश जारी किए। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन

भारत बंद: अवध के ज्यादातर जिलों में नहीं दिखा बंद का असर, शांतिपूर्वक हुए प्रदर्शन, अयोध्या में बंद कराई दुकानें
राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भारत बंद का असर नहीं दिखा। दुकानें हर रोज की तरह खुली रहीं और वाहनों का आवागमन भी हर रोज की तरह सामान्य रहा। हालांकि, अयोध्या के चौक इलाके में संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थकों ने कुछ दुकानें बंद करवाई। किसानों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: त्योहारी सीजन के लिए योगी सरकार ने जारी किए निर्देश, खुले स्थानों पर ही आयोजित करें रामलीला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा रही है। नवरात्र, दशहरा व दीपावली का पर्व समीप है, ऐसे में रामलीला कमेटियों की तैयारियां प्रारंभ हो रही होंगी। लोगों की सांस्कृतिक-धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। कमेटियों से संपर्क-संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए प्रेरित करें। रामलीला आयोजन खुले मैदान में हो। मैदान की क्षमता के अनुरूप दर्शकों को सहभाग करने की अनुमति दी जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: मायावती ने कहा- जब तक नए मंत्री कुछ काम करना चाहेंगे, आचार संहिता लग जाएगी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर ट्विटर के जरिए टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए भाजपा ने जिन्हें मंत्री बनाया है, बेहतर होता कि वह मंत्री पद को स्वीकार ही नहीं करते क्योंकि जब तक वे कुछ करना चाहेंगे आचार संहिता लागू हो जाएगी। अब काफी कम समय रह गया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एक सप्ताह के लिए करेंगी प्रवास
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी चुनाव के मद्देनजर करीब एक सप्ताह का प्रवास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: सपा ने भारत बंद का किया पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले - किसान आंदोलन भाजपा में टूट का कारण बनने लगा है
समाजवादी पार्टी ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें