फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी के 70 जिलों में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं, सुभाष पासी सपा में शामिल

Tue, 02 Nov 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। अब प्रदेश के 17 जिलों में एक-एक मरीज ही है। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। प्रदेश के 70 जिलों में बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, सपा विधायक रहे सुभाष पासी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: 70 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 102
ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 17 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 38 हजार 271 सैम्पल की जांच में 70 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी चुनाव 2022: भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष पासी, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अयोध्या: रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर, दुकानें सजीं, मंदिर में भक्तों का लगा तांता, तस्वीरें
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती का उल्लास भी शिखर पर पहुंचने लगा है। हनुमान जयंती मुख्य आयोजन  बजरंग बली की प्रधान पीठ हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में 3 नवंबर को पूरी भव्यता व उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां भी अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर

वन विभाग में दरोगा के 500 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, संशोधित नियमावली को कार्मिक विभाग की हरी झंडी
वन विभाग में दरोगा के 500 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग की नियमावली सेल ने संबंधित संशोधित अधीनस्थ वन सेवा नियमावली को हरी झंडी दे दी है। जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में ले जाया जाएगा। भर्ती होने पर वन विभाग में लंबे समय से चली आ रही दरोगाओं की कमी खत्म सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

गोंडा: संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिलकर बाप को मार डाला, खेत में पड़ा मिला शव
गोंडा जिले के थाना धानेपुर के ग्राम अहिरनडीह में रिटायर चपरासी की उसके ही बहू व बेटों ने हत्या कर दी । छोटे बेटे ने अपने ही सगे भाइयों, भाभी व भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें