यूपी में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए प्रदेश सरकार ने 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक व एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा ने 2022 के चुनाव में जनता का समर्थन जुटाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है। यहां पढ़ें आज की सभी खबरें:
यूपी: 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे
सोमवार से स्कूलों के खुलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ हुई बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी शुरू किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा ने शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा, तीन केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
यूपी में चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है। लखनऊ से शुरू हुई यात्रा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र शामिल हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मायावती ने साधा निशाना: कहा- बसपा के सम्मेलनों से भाजपाइयो की नींद उड़ी, यूपी में गरीबों व दलितों का उत्पीड़न बढ़ा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बसपा द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में किए जा रहे प्रबुद्घ सम्मेलनों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपाइयों की नींद उड़ गई है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: लखनऊ में दूसरे दौर की बैठक कर रहा संघ, विभिन्न संगठनों से लिया जा रहा फीडबैक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज लखनऊ में दूसरे दौर की मंथन बैठक कर रहा है। बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, क्षेत्रीय प्रचारक पूर्वी क्षेत्र अनिल कुमार व पश्चिम क्षेत्र के प्रचारक महेश कुमार भी मौजूद हैं। बैठक में संघ विचार परिवार के विभिन्न संगठनों से सरकार और संगठन के कामकाज पर फीडबैक ले रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली: बालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर खाकी ने जमकर बरसाए डंडे
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बालेश्वर मंदिर में सावन महीने के आखिरी सोमवार को उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के इस कदम से श्रद्धालुओं में खासा रोष है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया।
पढ़ें पूरी खबर