भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो दलितों के घर जाएं और उन्हें समझाएं कि वो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करें। वहीं, जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले- दलितों को समझाएं जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर करें वोट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव में दलितों के घर जाएं और उनके साथ चाय पिएं। उन्हें समझाएं कि मतदान जातिवाद, क्षेत्रवाद और पैसे के नाम पर न करें बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर करें।
पढ़ें पूरी खबर
जल निगम भर्ती घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद सीतापुर जेल लौट गए सपा नेता आजम खां
जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए और पेशी के बाद सीतापुर जेल के लिए रवाना हो गए। वह विशेष न्यायाधीश मनोज पांडे के निर्देश पर कोर्ट में पेश हुए।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: नेपाल भागने की कोशिश में पकड़ा गया संदिग्ध, 13 लाख रुपये का कैश बरामद
सीतापुर की कोतवाली लहरपुर इलाके में सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख 25 हजार रूपये बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो बरामद हुई नकदी चोरी की बताई जा रही है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने कर दिया प्रदेश को बर्बाद, मजदूर-किसान सबसे ज्यादा परेशान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती से बात कर शोक व्यक्त किया, ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
पढ़ें पूरी खबर