फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: किसानों को न्याय दिलाने के लिए मौन धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 11 Oct 2021 07:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के लिए गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया और किसानों को न्याय देने की मांग की। वहीं, खाद्य तेल व दालों की बढ़ती कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी
लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। उनकी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए जिससे कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके। इस मुद्दे पर वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची और करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दाल व खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली
चिनहट के मल्हार में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घायल बदमाश डकैती डालने के लिए आए थे सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड, बोले- सरकार का पूरा जोर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर विभाग मिलकर कम करें तभी परिणाम मिलेगा। कोरोना काल में यह साबित हो गया है। अब सबकी सेहत की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। यूपी के 38 जिलों में इंसेफेलाइटिस को टीम के जरिए खत्म किया गया। वह आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कई लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। पढ़ें पूरी खबर

सुल्तानपुर में मेनका गांधी: रिश्वत मांगने पर बैंक मैनेजर को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा
अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे के दूसरे दिन सांसद मेनका गांधी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त दिखीं। एक किसान की शिकायत पर उन्होंने बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मुझे चोरी और भ्रष्टाचार से सख्त नफरत है। अगर किसान को ठगा तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें