प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। वहीं, भाजपा विधायक अजय सिंह ने जालसाजी का आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत करते हुए आप नेता संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है। यहां पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
उत्तर प्रदेश के महोबा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला 2.0 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ किया। बटन दबते ही उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पढ़ें पूरी खबर
आप सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज : भाजपा के हरैया से विधायक अजय सिंह ने दर्ज कराया केस
भाजपा के हरैया से विधायक अजय सिंह ने हजरतगंज थाने में मंगलवार को आप के राज्य सभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अजय ने तहरीर में कहा है कि 8 अगस्त को संजय ने प्रेस कांफ्रेंस करके उन्हें बदमान करने की कोशिश की है।।
पढ़ें पूरी खबर
धर्मगुरु के विरोध पर रुकवाई रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने का लगाया आरोप
चौक में इमामबाड़े के पास चल रही रजनीकांत अभिनीत फिल्म की शूटिंग धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास के विरोध के बाद रुकवा दी गई। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई कि जब जुलूस, मजलिस व मातम पर रोक है तो शूटिंग क्यों होने दी जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन न होने का आरोप लगाया।
पढ़ें पूरी खबर
शिकंजा कसना शुरू: मुख्तार के गुर्गे के खातों की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस, पीएनबी से मांगा बैंक स्टेटमेंट
बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शकील के खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। सभी बैंकों को पत्र भेजकर शकील व उसके परिजनों के नाम से खुले खातों की डिटेल मांगी है।
पढ़ें पूरी खबर
केजीएमयू: प्लास्टिक सर्जरी विभाग में नियुक्ति की जांच शुरू, राजभवन में की गई है शिकायत
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य पद पर हुई नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मेरठ निवासी सर्वेंद्र चौहान की शिकायत के बाद राजभवन के आदेश पर केजीएमयू ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप था कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पास करने वालों को दरकिनार किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर