फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: योगी बोले- 10 मार्च के बाद फिर चलेगा बुलडोजर, अखिलेश की अपील- ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं

Tue, 01 Mar 2022 09:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के छठे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को प्रचार बंद हो गया। इस चरण के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। पढ़ें प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में बिजली का भी जाति व धर्म होता था ईद, बकरीद व मोहर्रम में बिजली दी जाती थी जबकि होली और दिवाली में बिजली गायब रहती थी। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें जिससे कोई गड़बड़ी न होने पाए। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बोले- 10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर चलेगा बुलडोजर

पांच चरणों के रूझान में भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे जा चुकी है। छठवें व सातवें चरण में चौका और छक्का लगाकर पिछली बार की तरह प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। सरकार बनने पर 10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर बुलडोजर चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव की सपा गठबंधन के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से अपील, ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें जिससे कोई गड़बड़ी न होने पाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने लाइन में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरें
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए। पढ़ें पूरी खबर

कुशीनगर में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट, घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठे
फाजिलनगर सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर जाम लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

संतकबीरनगर में बोले राजनाथ सिंह: सपा और बसपा सरकार में ट्रांसफर-पोंस्टिग का चलता था उद्योग
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हलो हॉय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें