फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन, 6 से 8वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुलेंगे

Wed, 11 Aug 2021 05:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ रविवार को ही बंदी रहेगी। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने 6 से 8वीं तक के स्कूलों को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें:

विज्ञापन


यूपी में अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन, सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से रात 10 बजे तक सारी पाबंदियां समाप्त
उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

1 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
यूपी में कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के स्कूल एक सितंबर से शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। टीम 9 के साथ बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा 06 से 08 वीं तक के कक्षाओं में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर: अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक, सभी प्रवेश द्वार किए गए सील
यूपी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। नगर के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने 38 सदस्यीय चुनाव समिति घोषित की, अजय कुमार लल्लू व सलमान खुर्शीद भी शामिल
यूपी कांग्रेस ने बुधवार को 38 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी। समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पी एल पुनिया, आरपीएन सिंह व राशिद अल्वी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सांसें अटकीं: 17वीं विधानसभा में चुनकर आए 143 विधायक आपराधिक छवि के
दागी सांसदों और विधायकों से केस वापस लेने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद यूपी विधानसभा के कई सदस्यों की सांसें अटक रही हैं। 2017 में जब चुनाव संपन्न हुआ था उस समय प्रदेश के 403 विधायकों में से 143 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें