फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगठन मजबूत करने को भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ किया रात्रि प्रवास

विज्ञापन
रात्रि प्रवास करते भाजपाई।
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में बुधवार को भाजपा नेता नीरज सिंह सीतापुर रोड सेवा परिसर में आयोजित उत्तर मंडल चार के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए और वहां पर रात्रि प्रवास भी किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ ही सत्र में हिस्सा लिया और रात में भोजन भी किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण सत्र की विशेषता यह रही कि इसमें मंडल के सभी कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने एक ही परिसर में रहकर सामूहिक रात्रि प्रवास किया। कार्यकर्ताओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उद्देश्य से प्रातः योग भी किया गया। नीरज सिंह ने कहा कि रात्रि प्रवास का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, समर्पण भाव एवं टीम वर्क की भावना को विकसित करना है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में अधिक प्रभाव शीलता लाई जा सके।

रात्रि प्रवास करते भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें