फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 11 लाख रुपये के बकाये पर भातखंडे विवि की बिजली कटी

विज्ञापन
बिजली का बकाया बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग 11 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की बिजली काट दी है। मंगलवार दोपहर कटी बिजली बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। इसके साथ ही एलडीए के अधीन हुसैनाबाद घंटाघर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन का भी 4.50 लाख रुपये के बकाये पर कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन




लखनऊ मध्य जोन की कलेक्शन इकाई के अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि भातखंडे विश्वविद्यालय को भुगतान के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं, एलडीए द्वारा म्यूजिकल फाउंटेन का बिल जमा न करने के कारण उसकी आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।







13 हजार से ज्यादा प्रीपेड मीटर की सप्लाई ठप



राजधानी के 13,192 प्रीपेड उपभोक्ताओं की बिजली भी माइनस बैलेंस होने पर काट दी गई। इसमें सबसे ज्यादा 7,605 बकायेदार अमौसी जोन के हैं। इसके अलावा गोमतीनगर जोन में 1419, जानकीपुरम में 2028 और लखनऊ मध्य जोन में 2140 उपभोक्ताओं की बिजली बंद की गई। भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली तो बहाल कर दी गई, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण कई घरों में बुधवार को पानी का संकट बना रहा।

बिजली का बकाया बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली का बकाया बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें