फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा की अब तीन सीटें रिक्त, टूंडला, बांगरमऊ व स्वार में कराने होंगे उपचुनाव

Fri, 28 Feb 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर विधायक बने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद विधानसभा में तीन सीटें रिक्त हो गई हैं, जिन पर उप चुनाव कराने होंगे। इनमें अब्दुल्ला की सीट रामपुर की स्वार के अलावा भाजपा सांसद डॉ. एस.पी. सिंह बघेल की बतौर विधायक सीट रही टूंडला तथा भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की उन्नाव की बांगरमऊ सीट शामिल हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग आपराधिक मामलों में सजा पाने पर मौजूदा विधानसभा के तीन सदस्यों की सदस्यता अब तक रद्द हो चुकी है। इनमें सामूहिक हत्या के मामले में न्यायालय से उम्रकैद की सजा पाए अशोक चंदेल की हमीरपुर सीट पर उपचुनाव हो चुका है। पर, दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा पाए सेंगर की सदस्यता अभी रद्द हुई है।

अब अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण रामपुर की स्वार सीट भी खाली हो गई है। इसके अलावा एक सीट फिरोजाबाद की टूंडला है जो रिक्त है। टूंडला का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस कारण इन दोनों सीटों पर अभी चुनाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

न्यायालय का डंडा

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के इतिहास में यह ऐसा संयोग पहली बार घटा है जब विधानसभा के गठन के तीन साल के भीतर ही न्यायालय के फैसले की गाज अब तक तीन विधायकों पर गिर चुकी है। इन्हें विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा है।

टूंडला का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस सीट से 2017 में भाजपा के डॉ. एस.पी. सिंह बघेल विधायक चुने गए थे। बघेल के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ न्यायालय में मामला दायर किया गया था। जो अभी विचाराधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें