फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ के तीन सदस्य निष्कासित, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य निलंबित

Thu, 14 Sep 2023 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पॉलीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान वीडियो कॉल से कॉपी दिखाकर पैसा मांगने के मामले में दूसरी कार्रवाई राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के प्रधानाचार्य आरिफ महमूद के खिलाफ हुई है। शासन ने इस मामले में मूल्यांकन की शुचिता व पारदर्शिता प्रभावित होने के कारण उन्हें निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश सहित तीन सदस्यों को संगठन विरोधी कृत्यों पर संगठन की प्राथमिक सदस्यता से दो वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर हाईकोर्ट की रोक के बाद भी भ्रमित करके चुनाव कराने की कार्यवाही में संलिप्त होने का भी आरोप है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार यादव व मंत्री मंसूर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि एसोसिएशन के 40वें अधिवेशन को निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे। पूरा प्रकरण शासन के संज्ञान में है। इसके बाद भी आगरा में चुनाव कराने की प्रक्रिया में शामिल सदस्यों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने एक राय होकर आगरा अधिवेशन को नकारते हुए चुनाव कार्य समिति का गठन किया है।

राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के प्रधानाचार्य निलंबित
पॉलीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान वीडियो कॉल से कॉपी दिखाकर पैसा मांगने के मामले में दूसरी कार्रवाई राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के प्रधानाचार्य आरिफ महमूद के खिलाफ हुई है। शासन ने इस मामले में मूल्यांकन की शुचिता व पारदर्शिता प्रभावित होने के कारण उन्हें निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मूल्यांकन के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के मूल्यांकन केंद्र पर तैनात शिक्षक मोहित कुमार ने एक छात्र को वीडियो कॉल से कॉपी दिखाकर पैसे की मांग की थी। जबकि मूल्यांकन के दौरान मोबाइल प्रतिबंधित किया गया था। इसके बाद भी शिक्षक केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर गए। इस पर पूर्व में ही शासन के निर्देश पर मोहित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

वहीं परीक्षा केंद्र की शुचिता व पदीय दायित्वों में की गई शिथिलता पर प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एम देवराज ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। उन्हें प्राविधिक शिक्षा निदेशालय कानपुर से संबद्ध किया गया है। बता दें कि शासन ने सख्ती करते हुए कॉपी में नंबर लिखने वाले 2500 से अधिक विद्यार्थियों के नंबर भी शून्य करने का निर्णय लेते हुए परिणाम जारी किया है। इसे लेकर छात्रों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें