कानपुर के गंगा बैराज पुल पर मंगलवार की रात को तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उर्सला से हैलेट रेफर कर दिया गया।
भोजपुर कस्बा की कुशमा पति रामसजीवन, बेटी संगीता अपने 1 साल के बेटे कृष्णा व फतेहपुर निवासी सूरजकली सहित 23 लोग लगभग 20 दिन पहले शिवराजपुर में खेतों में आलू की बिनाई के लिए गए थे। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद सभी भोजपुर के लिए लोडर से सवार होकर चल पड़े। शिवराजपुर से वापसी के दौरान लोडर कानपुर के गंगा बैराज पुल के पास पहुंचा तो लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में भोजपुर निवासी रामसजीवन की पत्नी कुशमा ( 40) उनका नाती कृष्णा (01) व सूरजकली (50) निवासी फतेहपुर की मौत हो गई। वहीं 16 घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए उर्सला कानपुर भेजा, उसके बाद सभी हैलेट रेफर कर दिए गए।