फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौट रही तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, परखच्चे उड़े, तीन की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Fri, 31 Jan 2020 08:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर में लहरपुर से लौट रहे बरातियों की कार गुरुवार की आधी रात तालगांव इलाके में एक दीवार से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी अजय जायसवाल की बरात गुरुवार को लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गेरूहा निमौची गांव गई थी। द्वाराचार और जयमाल के बाद खाना खाकर ज्यादातर बराती वाहनों से लौटने लगे। इनमें से कुछ लोग आर्टिका कार से लौट रहे थे। तालगांव इलाके के न्यामूपुर गांव के पास रफ्तार तेज होने के कारण कार पूर्व विधायक निर्मल वर्मा के आवास के पास एक दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि कार के परखचे उड़ गए। दीवार की ईंटें उछल कर विधायक के आवास तक पहुंच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग सहम गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक सहित अन्य ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। हादसा देख फौरन राहत कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस व अन्य बरातियों को खबर दी गई। इस बीच कार चालक भाग चुका था लेकिन अन्य लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में सदरपुर के जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद तनवीर अंसारी (25) पुत्र अब्दुल माजिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि यहीं के निवासी मोहम्मद तौसीफ उर्फ नन्हू (38) पुत्र रहमत अली को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। यहीं के रहने वाले मोहम्मद आरिफ अंसारी (32) पुत्र मो. उमर उर्फ मुन्ना कहानी ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल अनिल कुमार गुप्ता (20) पुत्र राम प्रसाद गुप्ता व अनिल कुमार रस्तोगी (28) पुत्र सोहनलाल व संतोष प्रजापति (2) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जहांगीराबाद की ही रहने वाली कार सवार पांच साल की मासूम सुरभि पुत्री राम प्रसाद सुरक्षित बच गई। उसको खरोंच तक नहीं आई। हादसे की खबर पाकर बरातियों व घरातियों में कोहराम मच गया। बरातियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें