तीन वकीलों ने किया कोर्ट में सरेडर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
महिला सीजेएम से दुर्व्यवहार करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी वकील शरद यादव, सौरभ प्रताप सिंह और अभिषेक शुक्ला ने आशियाना थाने से संबंधित धोखाधड़ी एवं तोड़फोड़ के दूसरे मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
एसीजेएम शांतनु त्यागी ने आरोपियों को 21 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इससे पहले वकीलों ने आशियाना थाने में दर्ज मुकदमे में कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण किया और जमानत अर्जी दी।
पत्रावली के अनुसार, अवर अभियंता अशोक कुमार एवं माया ने आशियाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिनमें विवेचना के दौरान वकील विनय कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, सौरभ प्रताप सिंह, राजकुमार शर्मा उर्फ राज, अभिषेक शुक्ला, राकेश कुमार पांडे एवं शरद यादव का नाम प्रकाश में आया था।
आशियाना पुलिस ने चार जनवरी को सभी आरोपी वकीलों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के भगोड़ा घोषित करने की मांग वाली अर्जी अदालत में दी थी। जिस पर कोर्ट ने सभी आरोपी वकीलों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
मालूम हो कि आरोपी अधिवक्ताओं के विरुद्ध यह भी आरोप है कि उन्होंने 2017 में तत्कालीन महिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से अभद्रता कर धमकी दी थी। इस मामले में वजीरगंज पुलिस ने अधिवक्ताओं के गिरफ्तार न होने के कारण 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।