फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 26 Oct 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
निगोहां। थाने से चंद कदम पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शुक्रवार को पीड़ित की बीच सड़क पर पिटाई की थी।
विज्ञापन


करनपुर गांव निवासी संजय रावत बीते 13 अक्तूबर को मोहनलालगंज के बिन्दौवा गांव में रहने वाली बहन के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां गांव के ही रहने वाले आरोपी अमरजीत उर्फ अनुज रावत से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में बीती 23 अक्तूबर को संजय रावत पर अमरजीत ने निगोहां कस्बे में हमला कर दिया। इसके अगले दिन 24 अक्तूबर को जब पीड़ित शिकायत करने थाने जा रहा था, तभी अमरजीत अपने साथियों रायबरेली बछरावां के बल्दीखेड़ा गांव निवासी विनय और राहुल के साथ मिलकर दोबारा उस पर हमला कर दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर अमरजीत उर्फ अनुज रावत, विनय और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी के मुताबिक आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें