रेलवे प्रशासन प्रतिवर्ष दिसम्बर से फरवरी के बीच दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर निरस्त कर देता है। इसमें डबलडेकर व जनता एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल रहती थीं, लेकिन इस बार जनता एक्सप्रेस को कैंसिल नहीं किया है।
करीब डेढ़ दशक से प्रतिवर्ष कोहरे में कैंसिल कर दी जाने वाली वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस इस बार नहीं निरस्त की गई है। इससे ठंड में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहाड़ पर बर्फबारी का आनंद लेने जाने वाले यात्रियों को इस बार ट्रेनों व सीटों के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन प्रतिवर्ष दिसम्बर से फरवरी के बीच दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर निरस्त कर देता है। इसमें डबलडेकर व जनता एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल रहती थीं, लेकिन इस बार जनता एक्सप्रेस को कैंसिल नहीं किया है। हालांकि, डबलडेकर निरस्त रहेगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि कोहरे में कैंसिल होने वाली ट्रेनों को लेकर रिव्यू कमेटी बनाई गई थी। यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया। रिव्यू कमेटी ने यह पाया कि जनता एक्सप्रेस के कैंसिल होने से देहरादून जाने वाले यात्रियों को खासी असुविधाएं होती हैं। इससे रेलवे के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही थी। जनता एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार है। इसलिए इसे निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची से हटा दिया गया।
इस बार नहीं घटेंगे ट्रेनों के फेरे
लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के फेरे भी कोहरे में प्रभावित होते थे, लेकिन रिव्यू के बाद इसे भी बरकरार रखा गया है। फेरों में कोई कटौती नहीं की गई है। हावड़ा से पंजाब, दिल्ली, राजस्थान वाया लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनों के फेरे कम होते थे, पर इस बार ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
पहाड़ जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
लखनऊ से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस अभी चल नहीं रही है। कुंभ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। ऐसे ही लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम गरीबरथ कैंसिल चल रही है। काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में बुधवार से आगे की तारीखों में 53, 36, 69 व थर्ड एसी में 23, 28, 41 वेटिंग है। बाघ एक्सप्रेस भी अभी नहीं चल रही है।